फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (15-21 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 14 Jan 2024 12:57 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों अथवा वस्त्र, आभूषण आदि पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय में लाभ और विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र अथवा व्यापार में आप अपने कौशल और प्रतिभा से सभी को प्रभावित करने में सक्षम होंगें। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह अत्यधिक शुभ रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में आप अपने बेहतर सामाजिक संबंधों व गतिविधियों के कारण अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय शुभ है। इस दौरान वे आलस्य छोड़कर एकाग्र मन से अध्ययन करेंगे और उन्हें उसका सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखना होगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ मित्रता प्रेम में तब्दील हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
 
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा में उनके मंत्रों का जप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें