फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (15-21 Jan): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 14 Jan 2024 12:56 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह हफ्ता थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह हफ्ता थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे, जिनकी मदद से आप अपने टारगेट को समय से पूर्व करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी। घर-परिवार में भी परिजनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने पिता से विशेष लाभ एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। छात्रों की पढ़ने-लिखने में रूचि बढ़ेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधा की चीजों पर खूब धन खर्च कर सकते हैं। भूमि-भवन या वाहन की कामना पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने परिवार के साथ पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बना सकते हैं। हालांकि ऐसा करते हुए आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा क्योंकि इस दौरान मौसमी बीमारी के शिकार हो सकती हैं। इस दौरान खान-पान का विशेष ख्याल रखें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध ज्यादा शुभता लिए रहेगा। इस दौरान आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान की उपलब्धि से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काला कंबल का दान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें