फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (13 to 19 january): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 Jan 2025 04:24 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Meen Rashifal:करियर की दृष्टि से समय शुभ एवं अनुकूल फलप्रद बना हुआ है। बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की तारीफ होगी। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होकर आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। करियर की दृष्टि से समय शुभ एवं अनुकूल फलप्रद बना हुआ है। बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। समय पर लक्ष्य की प्राप्ति से आपको संतोष का अनुभव होगा।

इस सप्ताह यदि आप योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य को करते हैं तो आपको अपेक्षा से कहीं ज्यादा लाभ की प्राप्ति संभव है। व्यवसायिक दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए लाभप्रद बना हुआ है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सरकारी निणर्यों से लाभ एवं बड़ी सफलता मिलने का संयोग बन सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह आपको अपने प्रिय व्यक्तियों के साथ समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प चढ़ाकर करें। गुरुवार के दिन गुड़ एवं चने की दाल भगवान श्री विष्णु को अर्पित करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें