फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (07 to 13 October): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Oct 2024 06:24 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Meen Rashifal:यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों के साथ सामंजस्य बनाकर चलना उचित रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अधिक शुभता लिए हुए है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह मीन राशि के लोगों को अहं और वहम से बचना होगा। जीवन में सभी पर विश्वास करना उचित नहीं है लेकिन यदि किसी पर विश्वास करना भी गलत होता है। घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह बड़ी सूझबूझ के साथ निर्णय लेने होंगे। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। जिसका समाधान खोजने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप ऐसे मामलों को लेकर अधिक व्यग्रता दिखायंगे लेकिन आपको समझना होगा कि सभी समस्याओं का हल तुरंत नहीं निकलता है। कुछ चीजों के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
विज्ञापन


यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों के साथ सामंजस्य बनाकर चलना उचित रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अधिक शुभता लिए हुए है। यदि आप किसी नये व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं या फिर पुराने कारोबार को ही विस्तार देना चाहते हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। हालांकि आपकी अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर से अपेक्षाएं थोड़ी ज्यादा रह सकती हैं। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन पक्षियों का दाना डालें तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें