फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (06-12 Feb): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 05 Feb 2023 03:59 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने साहस और पराक्रम के बल पर जीवन से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने साहस और पराक्रम के बल पर जीवन से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में मनचाही प्रगति होती नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने टारगेट को समय से पहले पूरा करने में कामयाब रहेंगे। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक लाभदायी साबित होने वाला है। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके धन एवं कारोबार को बढ़ाने वाली साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। सप्ताह के अंत तक स्त्री या संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। उनका कार्यक्षेत्र के साथ घर के भीतर भी मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें