फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (06-12 Feb): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 05 Feb 2023 03:29 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत कुछ कठिनाई भरी रह सकती है, लेकिन राहत की बात यह है कि उसे दूर करने में आपके इष्ट-मित्र और स्वजन काफी सहायक होंगे।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत कुछ कठिनाई भरी रह सकती है, लेकिन राहत की बात यह है कि उसे दूर करने में आपके इष्ट-मित्र और स्वजन काफी सहायक होंगे। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी, जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। हालांकि कठिनाई भरा यह समय ज्यादा समय तक नहीं रहेगा और उत्तरार्ध में आपको स्थितियां अपने अनुकूल होती नजर आएंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से संबंधित अटके कार्य पूरे होंगे। पूर्व में किसी योजना में किया गया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। बाजार में उनकी साख बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च होगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर भस्म चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन काले वस्त्र का दान करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें