फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope( 04 to 10 November): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 04 Nov 2024 10:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptaaik Kumbh Rashifal: इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक अपने कारोबार और करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में खूब मेहनत करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि

विज्ञापन


कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्हें अपने सीनियर और जूनियर का पूर्व की तरह सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। यदि आप मनचाही जगह पर तबादले अथवा पदोन्नति के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस सप्ताह युवाओं का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक अपने कारोबार और करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में खूब मेहनत करते हुए नजर आएंगे। हालांकि ऐसा करते समय आपको जोश के साथ होश बनाए रखना होगा। विशेष रूप से यदि आप नौकरी में बदलाव करके आगे बढ़ने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा फैसला खूब सोच समझकर लेना होगा, अन्यथा एक छोटी सी भी भूल, बाद में आपके बड़े पछतावे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसाय की दृष्टि से पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय आपके लिए ज्यादा शुभ रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में भले ही आपका कारोबार कछुआ की गति से आगे बढ़ता नजर आए, लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आ जाएंगी। प्रेम संबंध हो या पारिवारिक संबंध, रिश्तों में मधुरता को बनाए रखने के लिए लोगों के साथ तालमेल बिठाने जरूरत बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें