फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (03 to 09 March): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Mar 2025 04:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Meen Rashifal: कार्यक्षेत्र अथवा व्यवसाय से जुड़े किसी भी कार्य में नियमों का उल्लंघन या फिर कहें कोई शार्टकट लेने की गलती न करें अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन
विज्ञापन

मीन राशि के जातकों लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। करियर और कारोबार में आने वाली दिक्कतों से बचने के लिए आपको इस सप्ताह विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर तबादला अथवा उन्हें अनचाही जिम्मेदारी मिलने की आशंका बनी रहेगी। इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अपने उच्च अधिकारियों एवं अधीनस्थों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र अथवा व्यवसाय से जुड़े किसी भी कार्य में नियमों का उल्लंघन या फिर कहें कोई शार्टकट लेने की गलती न करें अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

Rahu Ketu Gochar: जल्द ही राहु-केतु बदलने जा रहे अपनी चाल, इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलप्रद रहने वाला है। अपेक्षा के अनुरूप लाभ और कारोबार में धीमी प्रगति आपकी चिंता का कारण बनेगी। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह लव लाइफ और मैरीड लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखते हुए उसके विश्वास पर खरा उतरना होगा। प्रेम संबंध में दिखावे और उतावलेपन से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प और पीला चंदन अर्पित करके करें। साथ ही साथ नारायण कवच का पाठ भी करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें