फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (02-08 Oct): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 01 Oct 2023 05:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस दौरान आप मौसमी बीमारी से प्रभावित हो सकते हैं। जिसके चलते आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। वाहन बेहद सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मानसिक उलझनों को लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में आने वाली अड़चनों को लेकर आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर से कम सहयोग मिल पाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कुछ विपरीत फल प्रदान करने वाला बना हुआ है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको न सिर्फ अपनी बल्कि अपने परिजनों की सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी से प्रभावित हो सकते हैं। जिसके चलते आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। वाहन बेहद सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन


पारिवारिक दृष्टि से समय उतार-चढ़ावपूर्ण बना हुआ है ऐसे में स्वजनों के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतें और किसी को कटु वचन न कहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा आपको अपने सीनियर की डांट खानी पड़ सकती है। इस दौरान आपकी चल-अचल संपत्ति और निजी मामलों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भूमि-भवन या किसी दूसरे प्रकार के विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत के माध्यम से दूर करना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में भी सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और रिश्तों की मर्यादा बनाए रखें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ को जल दें और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें