फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (01-07 May): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 30 Apr 2023 05:11 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपनी क्षमताओं का बेहतर तरीके से उपयोग करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपनी क्षमताओं का बेहतर तरीके से उपयोग करते हुए नजर आएंगे। आप अपने जीवन में आने वाले हर मौके का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। कद और पद में हुई बढ़ोत्तरी से आपका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। मार्केट में अचानक से आई तेजी से आपको खासा लाभ होगा। इस सप्ताह आपको स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है तो वहीं पहले से विवाहित लोगों को नए मेहमान के आने का शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी को जल चढ़ाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें