कुंभ
इस सप्ताह कुंभ राशि के जीवन में पहले से चली आ रही समस्याओं में कमी होती नजर आएगी। इष्ट-मित्रों की मदद से आप तमाम अधूरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने करियर और कारोबार को नई दिशा देने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जिसे अमल में लाने के लिए आपको स्वजनों का समर्थन भी मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नए संबंधों को बनाने वाली साबित होगी। इस दौरान घर की मरम्मत या साज-सज्जा पर जेब से जरा ज्यादा ही धन खर्च हो सकता है, हालांकि इसके साथ आय के नए स्रोत भी बनेंगे, जिसके जरिए धन की आवक भी आश्चर्यजनक रूप से बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा व्यस्तता लिए रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अचानक से काम का बड़ा बोझ आपके कंधे पर आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अपने तमाम प्रोग्राम कैंसल करने पड़ सकते हैं। इस दौरान घर और बाहर लोगों को मिलाकर चलना आपके लिए हितकर रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवन के कठिन समय में जीवनसाथी का साथ संबल प्रदान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें।