फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (8 To 14 July ): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jul 2024 06:09 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता के साथ धन, यश एवं मान-सम्मान मिलेगा।
 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता के साथ धन, यश एवं मान-सम्मान मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। इस सप्ताह आप अपने सोचे हुए कार्य को समय से पूरा करने के लिए परिश्रम करेंगे। खास बात यह कि उसका आपको सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने लाभ में वृद्धि करने के लिए शॉर्टकट तरीका आजमाने से भी नहीं चूकेंगे।

सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद में समझौते की परिस्थितियां बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का पूरा ख्याल रखें। जीवन से जुड़ी तमाम परेशानियों के बीच मकर राशि के जातकों को दूसरों के विवादों में उलझने से बचना चाहिए। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्तों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने जरूरतर है। इस सप्ताह स्वजनों की अपेक्षाओं और भावनाओं की अनदेखी करने पर रिश्तों में दरार आ सकती है। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से आपस में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। 


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें