फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (8 To 14 July): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jul 2024 06:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Dhanu Rashifal: धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यों को समय से पूरा करने और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यों को समय से पूरा करने और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का विषय बन सकते हैं, जिसका समाधान खोजने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपने विरोधियों से जरा ज्यादा ही सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र आपको काम का और निजी जीवन में खर्च की अधिकता का दबाव झेलना पड़ सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इससे जुड़े शुभ फल की प्राप्ति के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अहंकार से बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप खुद आगे बढ़कर सुलह-समझौते की पहल करते हैं तो बिगड़ी बात भी बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदारी बनाए रखें। खानपान सही रखें अन्यथा पेट संबंधी कष्ट झेलना पड़ सकता है। 


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें