मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम बड़ी सूझ-बूझ से करना होगा अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र पर उन लोगों से उचित दूरी बनाई रखने की जरूरत रहेगी जो आपको अक्सर बहकाने की कोशिश करते हैं। अपने प्रतिद्वन्द्वियों से खूब सावधान रहें अन्यथा वे आपके बनते काम बिगाड़ सकते हैं। यदि इस समय कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसे बेवजह छेड़ने या गलत तरीके से हल निकालने की बिल्कुल कोशिश न करें बल्कि यदि संभव हो समझौता करके जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें। कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र ओर घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कोई बड़ा खर्च आ जाने से आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। प्रेम-प्रसंग में किसी बात को लेकर लव पार्टनर से मतभेद हो सकता है। ऐसे में मतभेद को मनभेद में बदलने से बचाएं। वैवाहिक जीवन में सुख-सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में तुलसी चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।