फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (8-14 May): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 May 2023 04:52 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने करियर-कारोबार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने करियर-कारोबार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस सप्ताह आपके पद और प्रतिष्ठा में उन्नति के योग बन रहे हैं। यदि आप बीते कुछ समय से किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसका समाधान इष्टमित्रों और शुभचिंतकों की मदद से सप्ताह के उत्तरार्ध तक निकल आएगा। व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। हालांकि आर्थिक दृष्टि से देखें तो यह सप्ताह कुछ खर्चे वाला हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से यह समय शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ अचानक से किसी पर्यटन स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। यदि आप किसी के सामने अपने दिल की बात रखने की सोच रहे थे तो ऐसा करने पर आपकी बात बन जाएगी। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। पति-पत्नी के बीच परस्पर सुख-सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें