मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि इन यात्राओं से आपके निजी या व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक समाधान निकल आएगा, जिससे आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान जीवन से जुड़ी कुछ जिम्मेदारी को निभाने को लेकर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी,जिसके चलते स्वयं और अपने परिवार के लिए समय निकालना आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय करिअर और कारोबार की दृष्टि से शुभ साबित होगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी व्यक्ति विशेष की मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि किसी भी योजना में धन निवेश करते आपको खूब सावधानी बरतने की जरूरत बनी रहेगी। प्रेम संबंध में बने हुए लोगों को सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। इस संबंध में कोई भी फैसला जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर लेने से बचें,अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमानजी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ विशेष रूप से करें। शनिवार को शनि संबंधित चीजों का दान करें।