फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (5-11 Dec): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 04 Dec 2022 01:29 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप जिस काम का बीड़ा उठाएंगे,उसमें मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप जिस काम का बीड़ा उठाएंगे,उसमें मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में बड़ी जीत हासिल हो सकती है या फिर आपके विरोधी खुद आपसे समझौता करने की पहल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र में कार्य करने वालों की मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उन्हें किसी बड़े मंच पर सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान मनचाही जगह पर तबादला या कोई बड़ा पद मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे,उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा,जिनकी मदद से आपके अटके काम पूरे होंगे। इस सप्ताह आपका अपने लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। आपका लव पार्टनर आप पर प्रेम लुटाता हुआ नजर आएगा। विवाहित लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा और उन्हें परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प से पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें