फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (4-10 September): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Sep 2023 01:25 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन या फिर मनचाहे तबादले की कामना सप्ताह के पूर्वार्ध में पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर
विज्ञापन

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन या फिर मनचाहे तबादले की कामना सप्ताह के पूर्वार्ध में पूरी हो सकती है। यदि आपका कोई प्रशासन के पास अटका हुआ है तो फिर सत्ता या सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। आप अपने परिश्रम एवं भाग्य के बल पर उन्नति करने में कामयाब होंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं उम्मीद से ज्यादा सफल एवं मुनाफा देने वाली साबित होंगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम होंगे। घर में सुख-सुविधा से जुड़े समान में वृद्धि होगी। यदि भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी पक्ष खुद समझौते की पहल कर सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में पारिवारिक समस्याओं को सुलझाते समय परिजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं उनके मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप रुद्राक्ष की माला से करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें