फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (4-10 September): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Sep 2023 01:25 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी चीज में लापरवाही करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह यदि आप किसी काम को आधे-अधूरे मन से करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी चीज में लापरवाही करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह यदि आप किसी काम को आधे-अधूरे मन से करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के भरोसे अपना काम छोड़ने की भी बिल्कुल भूल न करें अन्यथा उसके बिगड़ने पर आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने सोचे हुए काम या टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह किसी भी नियम-कानून को तोड़ने का प्रयास न करें और कागजी काम करते समय  खूब सावधानी बरतें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपने खान-पान और सामान का खूब ख्याल रखना होगा। यदि आप नौकरी में बदलाव या फिर अपना प्रोफेशन बदलने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की पनपी गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें