मकर राशि के जातकों के दरवाजे पर इस सप्ताह किस्मत दरवाजे खटखटाती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह आपको हाथ आए अवसर को जाने नहीं देना है अन्यथा आपको भविष्य में इसके लिए बड़ा पछतावा करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपको संतोष का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में स्टॉफ से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति होगी। टीम वर्क के जरिए आप बड़े से बड़े टारगेट को आसानी से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे।
कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। बिक्री एवं लाभ बढ़ेगा। व्यवसाय में विस्तार की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। विदेश में करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के बीच चली आ रही अनबन दूर होने की संभावना है।
विज्ञापन
सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान घर में हर्ष का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको परिवार के साथ पिकनिक-पार्टी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपका अधिकांश समय अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करते बीतेगा। जीवनसाथी के साथ पारस्परिक प्रेम बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।