Saptahik Makar Rashifal: धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के नये सबक सिखाने वाला साबित हो सकता है। इस सप्ताह जीवन में घटने वाली घटनाएं आपको अपने और पराए का फर्क बता देंगी।
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के नये सबक सिखाने वाला साबित हो सकता है। इस सप्ताह जीवन में घटने वाली घटनाएं आपको अपने और पराए का फर्क बता देंगी। किसी कार्य विशेष को पूरा करने के लिए किसी व्यक्ति विशेष से आशा लगाना अंतत: आपके दु:ख एवं निराशा का बड़ा कारण बन सकता है।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत कुछ करने की बजाय हाथ में आए हुए कार्य को बेहतर तरीके से समय पर करने का प्रयास करना चाहिए, अन्यथा आधी छोड़ सारी को धावै। सारी मिलै न आधी पावै वाली कहावत सच साबित हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपकी खराब सेहत भी आपकी चिंता एवं परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है।
विज्ञापन
वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा तंगी भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कुछेक कार्यों को पूरा करने के लिए धन उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ करने के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें और लव पार्टनर की फीलिंग्स की इज्जत करें। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।