फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (3-9 July): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Jul 2023 01:51 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह की शुरुआत थोड़ी ज्यादा भाग-दौड़ भरी रह सकती है, हालांकि इस दौरान किए गये परिश्रम और प्रयास का आपको पूरा फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय और संबंधों का विशेष ख्याल रखना होगा। यदि इस सप्ताह आलस्य और चीजों को कल पर टालने की प्रवृत्ति से खुद को बचाने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है अन्यथा आपको हाथ आए अवसर को खोना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी ज्यादा भाग-दौड़ भरी रह सकती है, हालांकि इस दौरान किए गये परिश्रम और प्रयास का आपको पूरा फल प्राप्त होगा। जिससे आपके भीतर आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा।

इस दौरान कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। धन की आवक की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहने वाला है। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की मदद से धन लाभ के योग बनेंगे। यदि आप विदेश में पढ़ाई या व्यापार के लिए प्रयासरत हैं तो इसकी राह में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में आप अपने बलबूते आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो आपकी सेहत इस सप्ताह सामान्य बनी रहेगी। हालांकि आपको बेवजह का तनाव लेने से बचने के लिए चिंता छोड़ चिंतन का रास्ता अपनाना चाहिए। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। शादीशुदा लोगों का जीवन भी सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को जल चढ़ाकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें