फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Aug 2023 03:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध आपके लिए ज्यादा गुडलक लिए रहने वाला है।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध आपके लिए ज्यादा गुडलक लिए रहने वाला है। इस दौरान आपके सोचे हुए काम समय पर सरलता से पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आप खुद को चुस्त और दुरुस्त पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर तो वहीं निजी जीवन में घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का पूरा लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी योजना अथवा कारोबार में निवेश करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे तो आपकी इस सप्ताह किसी मित्र की मदद से यह मनोकामना पूरी हो जाएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़े साधन या फिर घर की मरम्मत आदि पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। सप्ताह के अंत में आपको किसी उत्सव या धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे और उसके साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का श्रद्धा और विश्वास के साथ पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें