फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Aug 2023 03:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कई बड़े अवसर मिलेंगे, लेकिन इसका लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कई बड़े अवसर मिलेंगे, लेकिन इसका लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने काम को कल पर टालने या फिर किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए, अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आपके कारोबार में तेजी से प्रगति होती नजर आएगी लेकिन साथ ही साथ बढ़ते व्यवसाय को संभालने और अधिक से अधिक लाभ कमाने की चिंता भी बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कामकाज के साथ सेहत का भी ख्याल रखना होगा। अधिक परिश्रम और अनियमित दिनचर्या के चलते आपको आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा से बचने के लिए इस दौरान अपनी सेहत और खानपान का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों की अध्ययन के प्रति एकाग्रता भंग हो सकती है। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता को बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को पीले पुष्प एवं पीला चंदन अर्पित करके पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें