Capricorn Weekly Horoscope: यदि आप चाहते हैं कि लव लाइफ शानदार और स्वजनों के साथ संबंध मधुर बने रहें तो आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें तथा किसी को खरी-खरी बात कहने से बचें।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लाभ के प्रतिशत में कुछ कमी आ सकती है। बाजार में फंसे धन को निकालने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको कागजी कार्य को निबटाते हुए ही आगे बढ़ना उचित रहेगा। यदि आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील करने जा रहे हैं तो इससे पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।
सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछे बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान जोखिमपूर्ण मामलों में धन निवेश करने से बचें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह अपनी तरफ से पहल करना उचित रहेगा। यदि आप चाहते हैं कि लव लाइफ शानदार और स्वजनों के साथ संबंध मधुर बने रहें तो आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें तथा किसी को खरी-खरी बात कहने से बचें। कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। इस सप्ताह आपको तमाम तरह की परेशानी एवं चिंताओं से उबरने के लिए अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा। साथ ही साथ ध्यान और योग करना भी लाभप्रद साबित होगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें। शनिवार की शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।