फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (27 May To 02 June 2024 ): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 May 2024 09:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Dhanu Rashifal: रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों को आपसे तमाम चीजों को लेकर शिकवा-शिकायतें रह सकती हैं। जिन्हें दूर करने के लिए आपको विवाद की बजाय संवाद का सहारा लेना उचित रहेगा। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

धनु राशि के जातक इस सप्ताह भविष्य की योजनाओं को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। संतान अथवा जीवनसाथी से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी भी इनकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस सप्ताह यदि आपको दो कदम आगे जाने के लिए एक कदम पीछे हटाना पड़े तो आप ऐसा करने में जरा भी संकोच न करें। सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको अपने सोचे हुए कार्य को समय से पूरा करने के लिए बहुत सारे तिकड़म बिठाने पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ क्षेत्रों में शुभ तो वहीं कुछ क्षेत्रों में अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी के प्रति खूब सावधानी बरतनी होगी अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। चोट लगने की आशंका है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों को आपसे तमाम चीजों को लेकर शिकवा-शिकायतें रह सकती हैं। जिन्हें दूर करने के लिए आपको विवाद की बजाय संवाद का सहारा लेना उचित रहेगा। हालांकि मुश्किल भरे समय में आपका जीवनसाथी काफी मददगार साबित होगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें