मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अधिक भागदौड़ और परिश्रम करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर की मरम्मत आदि के कार्यों को लेकर अधिक व्यस्तता बनी रह सकती है। इस सप्ताह अचानक से आए कुछेक बड़े खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की खराब सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपका इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोंगों पर कामकाज का बोझ अचानक से बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ बहसबाजी करने से बचें, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर पैदा हुई गलतफहमी आपके प्रेम संबंध को प्रभावित कर सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद को मनभेद में न बदलने दें और घरेलू समस्याओं को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सुंदरकांड का पाठ करें और शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।