धनु
धनु राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का सही से प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवंं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको प्रभावी लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा और भविष्य में उनकी मदद से लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाजी महिलाओं को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे उनका कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि या भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपका यह ख्वाब इस सप्ताह पूरा हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह की रिश्ते आ सकते हैं। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। संभव है कि माता-पिता आपके प्रेम पर मुहर लगाते हुए विवाह के लिए हरी झंडी दिखा दें। सप्ताह के उत्तरार्ध में माता की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। इस दौरान स्वयं की सेहत का भी ख्याल रखें ओर वाहन सावधानी के साथ चलाएं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले फूल और चंदन या हल्दी चढ़ाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें