मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कागजी काम अधूरे नहीं छोड़ने चाहिए। कारोबार में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए बड़े का नुकसान बन सकती है। ऐसे में दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें और अपने कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों को समय पर निबटाने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपको मार्केट में अपनी साख को बचाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र उन लोगों से खूब सावधान रहें जो अक्सर आपकी योजनाओं में बाधा डालने की जुगत लगाते रहते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष रूप से नियंत्रण रखें। इस दौरान कारोबार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को लेकर जल्दबाजी या असंमजस में कोई बड़ा फैसला न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का चौमुखा दीया जलाएं।