फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (26 June- 2 July): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Jun 2023 05:15 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों के इस सप्ताह सोचे हुए कार्य को समय पर पूरे होंगे। जिससे इस राशि के जातकों के भीतर एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के इस सप्ताह सोचे हुए कार्य को समय पर पूरे होंगे। जिससे इस राशि के जातकों के भीतर एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। किसी व्यक्ति विशेष की मदद या सलाह से आप लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर विरोधी खुद ही आपसे समझौते के लिए पहल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके बेहतर काम की प्रशंसा होगी। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। यदि आप लंबे समय समय से किसी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज को क्रय करने की योजना बना रहे थे इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। बहुप्रतीक्षित चीज के मिलने या काम के सिद्ध होने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं व्यवसाय का विस्तार करने में सहायक साबित होंगी। बाजार में फंसा धन निकल आएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस सप्ताह धनु राशि के लोगों का विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। अपने प्रेम संबंध को मजबूत एवं मधुर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। हालांकि आपको खुद भी मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहना चाहिए। 

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान श्री विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें