मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिससे इस राशि के सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिससे इस राशि के सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से शुभता लिए हुए है। यदि आप लंबे समय से किसी स्थान विशेष पर तबादले अथवा पद विशेष की प्राप्ति के लिए प्रयासरत थे आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
इस सप्ताह आपको सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की नये कारोबार में रुचि जगेगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना पर काम करेंगे। साझेदारी में व्यवसाय करने का निर्णय ले सकते हैं। मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। कोई पुराना रोग दोबारा उभरकर आपके शारीरिक और मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। हालांकि जीवन के कठिन समय में आपके अपने आपके साथ बने रहेंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिजन के साथ पिकनिक-पार्टी के योग बनेंगे।
उपाय: प्रतिदिन बेलपत्र और शमीपत्र की चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा तथा उनकी चालीसा का पाठ करें।