धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता और सुख-साधन की प्राप्ति के लिए धन और समय दोनों का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय अत्यधिक व्यस्तता लिए रहने वाला है।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता और सुख-साधन की प्राप्ति के लिए धन और समय दोनों का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय अत्यधिक व्यस्तता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको लंबी या छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह समय चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान उनकी शिक्षा में बाधाएं आ सकती हैं। मनचाही सफलता पाने के लिए अत्यधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी।
सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए शुभता लिए रहने वाला है। इस दौरान अचानक आपकी अचानक से आय बढ़ सकती है और आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। यह समय नौकरीपेशा के लिए भी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर एवं जूनियर दोनों का सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। इस दौरान आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी वस्तु का क्रय कर सकते हैं। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेगा और उसके साथ खुशियों भरे पल बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को जल दें तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।