फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (23 से 29 सितंबर): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Sep 2024 04:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Makar Rashifal: राजनीति से जुड़े लोगों को सत्ता-सरकार अथवा पार्टी के भीतर अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह पूरी तरह से आपके पक्ष में है। घर-परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ एवं अधीनस्थ लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजना सफल साबित होगी और उसकी हर कोई प्रशंसा करेगा। मनचाहे पद अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। कारोबार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। आपको पूरे सप्ताह मनचाहा लाभ मिलेगा। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। मनचाही सफलता से आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा और आपके सकारात्मक विचारों वृद्धि होगी। पूर्व में किये गये धन निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन


सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आर्थिक मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की मनोकामना पूरी होगी। कोर्ट-कचहरी में यदि कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें आपको विजय मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को सत्ता-सरकार अथवा पार्टी के भीतर अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह पूरी तरह से आपके पक्ष में है। घर-परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें तथा चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें