फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (23 से 29 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Dec 2024 05:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Makar Rashifal: सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति में कुछ कठिनाई आ सकती है। इस दौरान घरेलू महिलाओं की घरेलू और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बनी रह सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी बात-व्यवहार से ही बात बनेगी और बिगड़ेगी भी। ऐसे में लोगों के साथ अपना व्यवहार सही रखें तथा वाणी में मधुरता बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस सप्ताह आपको जहां अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता बनी रहेगी वहीं अपने कामकाज में लापरवाही बरतने से बचना होगा। भूलकर भी अपने महत्वपूर्ण कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलत न करें।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति में कुछ कठिनाई आ सकती है। इस दौरान घरेलू महिलाओं की घरेलू और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बनी रह सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंध में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं लव पार्टनर से मेल-मुलाकात न होने के कारण सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन खिन्न रहेगा। विवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी की खराब सेहत चिंता का विषय बनेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करते हुए श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें