मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और शुभ साबित होगा। ऐसे में आपको इस दौरान अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निबटाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान यदि आप अपने करियर-कारोबार की दिशा में प्रयास करते हैं तो वो सफल साबित होते नजर आएंगे और उसमें आपको लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान घर-परिवार में कोई प्रिय व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अचानक से पिकनिक-पार्टी या फिर किसी धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन निकल सकता है, जिससे उन्हें काफी सुकून मिलेगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह समय काफी शुभ साबित होगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेन-देन करते समय अथवा किसी योजना या कारोबार में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें और कोई भी निर्णय शुभचिंतकों की सलाह से लें। लव लाइफ की बात करें तो इस सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसे दूर करने में कोई महिला मित्र काफी मददगार साबित होगी। इस सप्ताह प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाना उचित रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी के लिए कुछ समय जरूर निकालें।
उपाय: प्रतिदिन शिव भगवान की पूजा में बेलपत्र चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।