फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (19- 25 June): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 18 Jun 2023 05:30 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी तो वहीं रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को हाथ आए किसी भी अवसर को खोने की गलती करने से बचना होगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाहा लाभ और सफलता को पाने के लिए आलस्य और अभिमान से बचना होगा। यदि आप इस सप्ताह अपने जीवन में समय का प्रबंधन करते हुए अवसर का लाभ नहीं उठाते हैं तो आपको भविष्य में इसके लिए काफी पछतावा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम को सावधानी के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपको न सिर्फ अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है बल्कि आपकी छवि भी प्रभावित हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी तो वहीं रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को हाथ आए किसी भी अवसर को खोने की गलती करने से बचना होगा। सप्ताह के मध्य में परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। इस दौरान घर-परिवार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय स्वजनों की भावनाओं का सम्मान करें और उसकी अनदेखी करने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। यदि आप इस सप्ताह कारोबार से जुड़े फैसले लेते समय समझदारी से करते हैं तो आप मनचाहा लाभ और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखना होगा क्योंकि इस दौरान आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है या फिर आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा मन चिंतित रह सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में पीले पुष्प चढ़ाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें