फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (17 to 23 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Mar 2025 04:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Makar Rashifal: सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। इस दौरान किसी मुद्दे का हल निकालने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें तथा दूसरों के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध अत्यधिक शुभता एवं लाभ को लिए रहने वाला है। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और आप अपने करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। कार्य-व्यवसाय में उन्नति के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों एवं शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आप जिस क्षेत्र में मनोयोग से प्रयास और परिश्रम करेंगे आपको उस क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत और संबंध दोनों के प्रति सचेत रहने की आवश्कयता बनी रहेगी।
Sankashti Chaturthi 2025: कब मनाई जाएगी चैत्र माह की भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च आने से आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। कुल मिलाकर इस दौरान आपको आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। इस दौरान किसी मुद्दे का हल निकालने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें तथा दूसरों के बहकावे में न आएं। इस सप्ताह प्रेम संबंध में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप में मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी।
Chaitra Navratri 2025: इस बार कितने दिन की होगी चैत्र नवरात्रि, जानिए किस पर पर सवार होकर आएंगी माता रानी
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें