फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (15-21 May): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 May 2023 11:28 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों यह सप्ताह कुछ राहत लिए रहने वाला है। आप बीते कुछ समय से जिन समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, उसका काफी हद तक समाधान इस सप्ताह निकल आयेगा।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों यह सप्ताह कुछ राहत लिए रहने वाला है। आप बीते कुछ समय से जिन समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, उसका काफी हद तक समाधान इस सप्ताह निकल आयेगा। इस सप्ताह आपकी न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक पीड़ाओं से भी मुक्ति मिल जाएगी। जो लोग पहले से बीमार चले आ रहे थे, उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपका कोई मित्र काफी मददगार साबित होगा और जीवन की सही दिशा दिखाएगा। माता-पिता के सहयोग और समर्थन से आप अपने जीवन का कोई बड़ा फैसला आसानी से ले सकेंगे। रोजी-रोजगार से जुड़ी यात्राएं शुभ एवं लाभप्रद साबित होंगी। यात्रा के दौरान प्रभावी व्यक्तियों से संपर्क होगा, जिनकी मदद से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद का हल बातचीत के जरिए निकालने का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ एक बार फिर निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना और उनके मंत्रों का यथासंभव जप करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें