फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (15-21 May): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 May 2023 11:26 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातक इस सप्ताह अपने इष्टमित्र या फिर प्रभावी व्यक्ति की मदद से जीवन की बड़ी मुश्किलों का हल निकाने में कामयाब हो जाएंगे।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातक इस सप्ताह अपने इष्टमित्र या फिर प्रभावी व्यक्ति की मदद से जीवन की बड़ी मुश्किलों का हल निकाने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि या भवन के क्रय-विक्रय के लिए प्रयासरत थे आपकी कोशिश इस सप्ताह सफल हो जाएगी और आपको इससे अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा। मनचाहा प्रमोशन या फिर ट्रांस्फर मिलने से नौकरीपेशा लोग प्रसन्न रहेंगे। सीनियर और जूनियर से मिल रहे भरपूर सहयोग के चले कार्यक्षेत्र का माहौल सुखद बना रहेगा। सुख-सुविधा से जुड़ी उन चीजों का क्रय कर सकते हैं, जिसे आप लंबे समय से खरीदना चाह रहे थे। सरकार से जुड़े किसी बड़े आदमी की मदद से किसी बड़ी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपका मान-सम्मान घर और बाहर दोनों जगह बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने की कामना पूरी होगी।
 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा करें और प्रसाद स्वरूप केसर का तिलक माथे पर लगाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें