मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा व्यस्तता लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। जिसके चलते आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। करियर हो या कारोबार उसमें संघर्ष के बाद ही सफलता मिलने के योब न रहे हैं। ऐसे में अपने किसी भी काम में लापरवाही न बरतें और न ही उसे दूसरों के भरोसे छोड़ने की भूल करें। इन सभी चीजों के साथ अपनी सेहत का भी खूब ख्याल रखें और अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें, अन्यथा आपको पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो भूलकर भी आवेश में आकर इससे संंबंधित कोई निर्णय लें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। हालांकि लाभ के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कठिनाई भरे समय में आपका जीवनसाथी संबल प्रदान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें और शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीजों का दान करें।