वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर खूब ध्यान देने की जरूरत रहेगी। इस बात का अच्छी तरह से समझ लें कि निजी जीवन हो या फिर करियर-कारोबार आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। भूलकर भी अभिमान या क्रोध में आकर किसी के लिए गलत शब्द न निकालें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह यदि आप अपनी आदतों पर काबू पाने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील करने से पहले अपने शुभचिंतकों से एक बार जरूर राय ले लेनी चाहिए। किसी भी योजना आदि से जुड़ने से पहले या फिर किसी कागज पर साइन करने से पहले उसे ठीक तरह से जरूर पढ़-समझ लेंं, अन्यथा छोटी सी भूल आपके लिए बाद में जी का जंजाल साबित हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में जोश में आकर होश खोने से बचेंं अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम संबध को बनाए रखने के लिए इस बात को विशेष रूप से याद रखें। इसी प्रकार दांपत्य जीवन को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें और मंगलवार के दिन मसूर की दाल दान करें।