फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (11 To 17 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Mar 2024 01:00 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कामकाज की अधिकता रह सकती है।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कामकाज की अधिकता रह सकती है। इस दौरान मिले हुए टारगेट को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप पाएंगे कि आपका व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। इस दौरान आपकी तमाम लोगों के साथ चीजों को लेकर असहमति हो सकती है। सोचे हुए कार्यों में अड़चनें और उसके समय पर पूरा न होने से मन खिन्न रहेगा। यदि आप विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें कुछेक बाधाएं आ सकती हैं। 

विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत दोनों का खूब ख्याल रखें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। इस सप्ताह आप किसी को कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में आपको पूरा करने में मुश्किलें आ सकती हैं। विशेष रूप से धन के लेनदेन में सावधानी बरतें और उधार देने से बचें। लव पार्टनर के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए उसकी भावनाओं की अनदेखी न करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए विवाहेत्तर संबंध से दूर रहें और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। मकर राशि के जातकों को सेहत संबंधी किसी परेशानी से बचने के लिए नशे एवं जंक फूड से दूरी बनाए रखना उचितर रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा एवं 'ॐ क्लीं कृष्णायै नम:' मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें