मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन सुखद पहलू यह है कि आपको इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपका फोकस अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने पर अधिक रहेगा। आपके प्रयास और परिश्रम से पुरानी व लंबित पड़ी समस्याओं का संतोषप्रद समाधान निकलेगा। इस दौरान आपको अपने इष्टमित्रों और ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। पेशेवर जीवन में मिलने वाली उपलब्धियां आपके भीतर आत्मविश्वास पैदा करेगी, जिसकी बदौलत आप कठिन से कठिन काम को आसानी से पूरा करने में कामयाब होंगे। पूर्वार्ध के मुकाबले सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा कठिनाई लिए रहने वाला है। इस दौरान आपके सिर पर कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हालांकि आपको अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा क्योंकि आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेल सकते हैं। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की गलतफहमी को संवाद के माध्यम से दूर करने का प्रयास करें अन्यथा बात ज्यादा बिगड़ सकती है। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी संबल प्रदान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की बेल अथवा शमीपत्र चढ़ाकर पूजा तथा शिव चालीसा का पाठ करें।