फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (11-17 September): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Sep 2023 01:49 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी निर्णय सोच-समझकर करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको इस संबंध में निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी निर्णय सोच-समझकर करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको इस संबंध में निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अधिक बोझ बना रह सकता है। इस दौरान आपको अपने काम को समय पर निबटाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी कारोबार से जुड़े हुए हैं तो आप इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करते हुए अपने कारोबार को सही दिशा में आगे बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में कामकाज की सफलता के साथ अपनी छवि को बेहतर बनाने का भी प्रयास करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के हाथ बड़ा कांट्रैक्ट लग सकता है। इस दौरान आप अपनी बुद्धि और विवेक से अधिक से अधिक धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कहीं पर पिकनिक या पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें