मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अपने करियर-कारोबार, सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। भूमि-भवन के कार्य अथवा उसकी मरम्मत में बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको कोई भी ऐसा निर्णय लेने अथवा कदम उठाने से बचना चाहिए जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर कोई आंच आए। विद्यार्थी वर्ग को इस सप्ताह मिले जुले फल की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में उन्हें अपेक्षाकृत कम परिणाम प्राप्त होंगे।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस पूरे सप्ताह लेन-देन करते समय सावधानी बरतें तथा धन उधार देने से बचें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान किसी बुजुर्ग अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से निजी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। इस दौरान किसी कार्य विशेष को पूरा करने में इष्ट-मित्रों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की फीलिंग्स का पूरा ख्याल करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।