फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 06 Jun 2022 12:02 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य के साथ हुआ वाद-विवाद आपकी मानसिक चिंता का बड़ा कारण बनेगा।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य के साथ हुआ वाद-विवाद आपकी मानसिक चिंता का बड़ा कारण बनेगा। यदि विवाद के पीछे भूमि-भवन या संपत्ति कारण है तो उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के आपसी समझौते से सुलझा लेना ज्यादा उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण भी आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको चीजें दोबारा से पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप अपनी न सिर्फ पारिवारिक बल्कि कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई उपलब्धि आपकी खुशी और सम्मान का बड़ा कारण बनेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। संभव है कि परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए विवाह के लिए हामी भर दें। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। खान-पान और अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की साधना करें और शनिवार के दिन सतनजा दान करें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें