Saptahik Makar Rashifal: सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको दूसरों के झमेलों में फंसने की बजाय खुद के लक्ष्य के प्रति फोकस करने की आवश्यकता रहेगा। इस दौरान अपने समय, धन और ऊर्जा का दुरुपयोग करने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी साबित होगा। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से बचें और अपने विरोधियों से खूब सावधान रहें। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपको अपना कारोबार पार्टनर के भरोसे पूरी तरह से छोड़ना उचित नहीं होगा। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए इस सप्ताह धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको दूसरों के झमेलों में फंसने की बजाय खुद के लक्ष्य के प्रति फोकस करने की आवश्यकता रहेगा। इस दौरान अपने समय, धन और ऊर्जा का दुरुपयोग करने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान करियर और कारोबार में आने वाली अड़चनों के चलते आपके मन में निराशा का भाव जाग सकता है लेकिन ऐसी स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप चीजों को व्यवस्थित करने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान आप वित्तीय मसलों को सुलझाने की दिशा में विशेष प्रयास करेंगे और वह काफी हद तक सफल भी होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ और विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको प्रेम-प्रसंग में कुछ एक दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन उत्तरार्ध तक लव पार्टनर के साथ सुलह-समझौता हो जाएगा। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर शमीपत्र अथवा बेलपत्र चढ़ाकर पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।