फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (01-07 May): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Apr 2023 04:57 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तंदुरुस्ती हजार नियामत है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को यह बात गांठ बांधकर रखनी होगी क्योंकि सप्ताह की शुरुआत में आपकी सेहत आपके सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने में बाधक बन सकती है।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

तंदुरुस्ती हजार नियामत है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को यह बात गांठ बांधकर रखनी होगी क्योंकि सप्ताह की शुरुआत में आपकी सेहत आपके सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने में बाधक बन सकती है। इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक रूप से पीडि़त हो सकते हैं। सेहत के साथ आपको अपने संबंधों पर भी ध्यान देना होगा क्योंकि कामकाज की व्यस्तता आपको अपने शुभचिंतकों और परिजनों से दूर ले जा सकती है। ऐसे में इस सप्ताह आपको अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल तो रखना ही होगा, साथ ही साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए स्वजनों के लिए समय भी निकालना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी नई योजना में धन निवेश करते समय आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आपको एक छोटी सी गलती या भूल के कारण बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों को समझने का प्रयास करें। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने बिजी लाइफ से कुछ समय जीवनसाथी के लिए भी निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें