धनु
धनु राशि के जातकों का गुडलक उनके दरवाजे पर दस्तक देता हुआ नजर आएगा, लेकिन उसे पाने के लिए उन्हें अपना आलस्य और अभिमान छोड़ना पड़ेगा। आपको इस सप्ताह इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि समय किसी के लिए नहीं रुकता और यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने का अवसर मिल रहा हो तो ऐसा करने से बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई भी छोटी-बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उसे बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करें। साथ ही साथ अपने विरोधियों से सतर्क रहें। इस सप्ताह किसी भी काम को दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती बिल्कुल न करें, अन्यथा बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि आपके मान-सम्मान को बढ़ाने का कारण बनेगी। इस दौरान किसी बड़ी शख्सियत से मिलने का अवसर प्राप्त होगा, जिसकी मदद से भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय व्यवसाय की दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है। आप मनचाहा लाभ पाने में कामयाब होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना हरेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य नारायण को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।