Aquarius Weekly Horoscope: इस सप्ताह आप पूर्व में चली आ रही अनुकूलताओं में कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको बेवजह के कार्यों के अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है।
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मिश्रित फलदायक रह सकता है। इस सप्ताह आप पूर्व में चली आ रही अनुकूलताओं में कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको बेवजह के कार्यों के अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायक साबित होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। कुंभ राशि के जातक धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपका मन चिंतित रहेगा। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने रिश्ते की मर्यादा को बनाए रखना होगा अन्यथा बनी बात बिगड़ भी सकती है। दांपत्य जीवन में अहंकार और गलतफहमी के चलते प्रेम और सामंजस्य में कमी आ सकती है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।